विजयदशमी के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
ऋषिकेश 25 अक्टूबर 2020,
विजयदशमी के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित निजी आवास पर सपरिवार क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना एवं हवन कर मां गंगा आरती भी की!
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि विजयादशमी पर्व के दिन भारतीय संस्कृति में पूजा का विशेष महत्व है। अग्रवाल ने कहा है कि इस दिन घरों में शस्त्रों की पूजा भी की जाती है! उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण बड़े स्तर पर दशहरे पर्व के आयोजन नहीं किए जा रहे हैं ऐसे में स्वयं के परिवार की सुख, शांति एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि के लिए सभी लोग अपने घरों में पूजा अर्चना कर विजयादशमी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक के रूप में हम सदैव से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह पर्व प्रदेशवासियों को सुख एवं समृद्धि लेकर आए। अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से करोना कॉल में सजग, सतर्क एवं सावधान रहने की अपील भी की।
पूजा अर्चना एवं हवन कीर्तन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ उनके बड़े भाई तारा चंद अग्रवाल, ईश्वर चंद अग्रवाल, पुत्र पीयूष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गगन नारंग आदि सहित अन्य परिजन भी उपस्थित थे ।

