उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

ऑपरेशन सत्य अभियान के दृष्टिगत 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा समेत एक महिला गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 28 अक्टूबर 2020,
*ऑपरेशन सत्य अभियान के दृष्टिगत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान, 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार*
ज्ञात रहे की जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा ऑपरेशन सत्य चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे *ऑपरेशन सत्य* को सफल बनाने के दृष्टिगत लगातार गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ऑपरेशन सत्य अभियान के तहत गठित टीम द्वारा पीपल के पेड़ के नीचे शांति नगर ऋषिकेश के पास से चेकिंग के दौरान एक महिला रवीना उम्र 35 वर्ष पत्नी राजू भटनागर निवासी मकान नंबर 245, गली नंबर 13 , चुना भट्टा रोड बनखंडी ऋषिकेश को अवैध 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया! अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्ता को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।