अनुसूचित जाति के पार्षदों का धरना प्रदर्शन कर मांगेंगे इस्तीफा” जयपाल जाटव”
ऋषिकेश 27 अक्टूबर। हरिद्वार रोड स्थित उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व राज्यमंत्री मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए जाटव ने कहा कि 2 माह समय बीतने के बाद भी बाबा साहब की खंडित प्रतिमा नहीं बदली गई और ना ही नगर निगम बदलना चाहता।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऋषिकेश नगर निगम में अनुसूचित जाति के 8 पार्षद कोटे से जीत कर आए हैं जो बाबा साहेब की प्रतिमा बदलने के लिए आज तक एक शब्द भी नहीं बोले अब उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच इन पार्षदों के वार्ड में धरना देकर इन से इस्तीफा मांगेगा क्योंकि जब वह कोटे से जीत कर आए हैं और बाबा साहब की खंडित प्रतिमा पर कुछ नहीं बोले ना ही प्रतिमा लगाने के लिए उन्होंने कोई पहल की है इसलिए वह कोटे की सीट से इस्तीफा दें और फिर जनरल सीट से चुनाव जीत कर आए।
दिनांक 29-10- 2020 इसकी शुरुआत वार्ड नंबर 7 सुरक्षित सीट से उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरना देकर पार्षद का इस्तीफा मांगेंगे ! इसी तरह से अगले 7 वार्डों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा साथ ही जो नगर निगम में अनुसूचित जाति के अधिकारी हैं उनके विरुद्ध भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक का संचालन रमेश राम ने किया बैठक में कुनकुन साहनी जतिन जाटव सुनील गोस्वामी अशोक विश्वकर्मा सरल साहनी विनय दुबे सुरेश चंद सुलेख चंद पीतांबर सिंह साहनी आदि उपस्थित रहे।

