चार दशक से बसे हुए लोगों ने दुकाने ना तोड़ने की राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल से लगाई गुहार
ऋषिकेश 30 अक्टूबर 2020,
नेशनल हाईवे हरिद्वार पर जेजे ग्लास फैक्ट्री के आसपास लगभग 4 दशक से बसे लोगों को प्राप्त हुए नोटिस की एवज में जिला महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा प्रकांत कुमार के नेतृत्व में वहां बसे लोगों एवं दुकानदारों ने राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल को ज्ञापन सौंपा!
ज्ञापन में दुकानदारों ने कहा की हम लोग पिछले चार दशक से यहां पर दुकाने चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं! करोना काल की वजह से वैसे ही दुकानदारी कुछ खास नहीं है! और उस पर प्रशासन द्वारा इन दुकानों को तोड़ने की बात की जा रही है! जोकि उनके लिए यह एक मात्र रोजी-रोटी का जरिया है! दुकानदारों ने मांग उठाई कि उनकी दुकानों को ना तोडा जाए ।

