उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

बाल्मीकि मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने की 4 लाख रुपए देने की घोषणा

ऋषिकेश 1 नवंबर 2020,
ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित बाल्मिकी बस्ती में महर्षि बाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौके पर बाल्मिकी मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष शोभायात्रा का आयोजन स्थगित किया गया।सत्संग का आयोजन कर महर्षि का गुणगान किया गया। भजन गायकों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने बाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महर्षि वाल्मीकि रामायण में वर्णित प्रसंगों को मानवीय जीवन से जोड़कर देखने का अनुरोध किया। कहा कि जीवन की सफलता के लिए इसे ना केवल गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए बल्कि, उसके अनुसार जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। वाल्मीकि रामायण का केवल आध्यात्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का मार्ग दिखाने वाला ग्रंथ है। अग्रवाल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि किसी एक जाति एवं धर्म के नहीं है बल्कि वह पूरे विश्व एवं समाज में भगवान के रूप में पूजनीय है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता का संदेश दिया।भगवान वाल्मीकि जी से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर हमें सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
इस अवसर पर कुसुम कंडवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समान रूप से विकास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थित सभी बाल्मीकि बस्तियों एवं मंदिरों में कक्ष निर्माण, बाउंड्री निर्माण सहित कई अन्य कार्यों को स्थानीय विधायक द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर एनएचपीसी के पूर्व निदेशक भगवत मख्वाना, अध्यक्ष वाल्मीकि सभा कुलदीप मचल , सीमा रानी पूर्व सभासद, भूपेंद्र राणा, अक्षय खैरवाल, दुर्गेश जाटव, विकाश डोगरा, नीरज खैरवाल, प्रशांत वाल्मीकि, सुलेखा वाल्मीकि, दीपक डोगरा, शिवानी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन प्रकान्त कुमार ने किया।