ग्रह वाणी, आज का राशिफल,सोमवार 2 november 2020,मेष, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिये, आज कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि – आज का राशिफल
बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं।
उपाय – भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
सिंह राशि – आज का राशिफल
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।
धनु राशि – आज का राशिफल
कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।कारोबार में रिस्क लेने से बचें। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। रिश्तों में तनाव हो सकता है। ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।
मीन राशि – आज का राशिफल
नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी।सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरोंके कामकाज में दखल न दें।
उपाय- गुरु को पीले वस्त्र भेंट करें।




