News

आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक महिला 100 पव्वे व एक पुरुष 20 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार

आगामी त्योहारी सीजन मैं सुरक्षा के दृष्टिगत व जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करोंकी गिरफ्तारी के चलते गठित टीम द्वारा शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश,अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश,शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा कल सायंकालीन गश्त के दौरान लक्कड़घाट श्यामपुर ऋषिकेश के पास एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया तो को उसके पास एक सफेद कट्टे में 100 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान बरामद हुई।पूछताछ मे अभियुक्तने अपना नाम सपना पत्नी राम कुमार निवासी कृष्णानगर कालोनी आईडीपीएल ऋषिकेश बताया।

इसी क्रम मे कल सायंकालीन गश्त के दौरान भैरव मन्दिर कालोनी ऋषिकेश के पास एक पुरूष को संदिग्ध अवस्था में रोक कर चेक किया तो को उसके पास से 20 पव्वे अवैध देसीशराब जाफरान बरामद हुई।अभियुक्तविनोद पुत्र स्व0 सरला प्रसाद निवासी भैरव मन्दिर कालोनी ऋषिकेश रहने वाला है।

दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दोनों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा