अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सिर में मारी गोली

पुजारी ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मारकर उड़ा दिया ।सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे से सुसाइड नोट बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक पुजारी ने सुसाइड नोट में जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या के लिए कदम उठाने की बात लिखी है ।मृतक पुजारी अविवाहित था और पूजा-पाठ का काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को विनीत शास्त्री वाशिंकर पुत्र गोपाल शास्त्री ,निवासी शरद विहार कॉलोनी निकट अवधूत मंडल आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार ने शाम को अपने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के वक्त दूसरे कमरे में काम कर रही थी । गोली की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो वहां विनीत लहूलुहान हालत में पड़ा था । शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुजारी को तत्काल उपचार के लिए शहर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुजारी को मृत घोषित कर दिया ।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आत्महत्या मे इसतेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर ,तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा सहित सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक अविवाहित था और पूजा-पाठ का कार्य करता था । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगत सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट व लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है।
