स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गस्त के दौरान एक नशे के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने स्मैक बरामद की है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्मैक की पुड़िया क्षेत्र में बेचना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी इसी दौरान सलेमपुर बहादराबाद की और पुल से आ रहे एक संदिग्ध को रोकने का संकेत दिया गया,लेकिन पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने युवक को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया । जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने युवक के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुलेमान प्रसाद निवासी पौड़ी हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वो हर क्षेत्र में स्मैक बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
