News

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 29 जनवरी 2021
दिनांक 23 सितंबर 2020 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि
मेरी 15 वर्षीय पौत्री निवासी ऋषिकेश घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जो बहुत ढूंढने पर कहीं नहीं मिली।
उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 340/20 संबंधित धाराओं में पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे जिस पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा लड़की के परिवारजनों वह दोस्तों आदि से पूछताछ की गई। तथा लड़की के घर से निकलने वाले रास्तों, घरों, संस्थानों आदि के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे गए ।


जानकारी करने पर पता चला कि उपरोक्त लड़की एक लड़के के साथ हल्द्वानी में जगह बदल बदल कर रह रहे हैं। जिस पर गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज सुबह 8:10 पर उपरोक्त लड़की को गुमानीवाला रेलवे फाटक श्यामपुर ऋषिकेश के पास से सकुशल बरामद कर एक अभियुक्त (रविंद्र विश्वास) पुत्र श्री दुलाल विश्वास उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जोशी कॉलोनी पोस्ट मझोला थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
बरामद गुमशुदा व अभियुक्त को समय से मा न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।