उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

*अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति 40 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार* *अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है बहुत बार जेल*

अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध गठित टीम द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2020 को गश्त/चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक UK 14- 7368 को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसके पास 40 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। अभियुक्त का नाम राजेश गुप्ता पुत्र सत्यपाल गुप्ता कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश है!
अभियुक्त पहले भी कई बार जेल जा चुका है !पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।