Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

मध्य रेलवे मुंबई में 1 अक्टूबर से आठ और लोकल रेलगाड़ियां चलाएगा- पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कहा कि मध्य रेलवे मुंबई में 1 अक्टूबर से 8 और लोकल रेल गाड़ियां चलाएगा।

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि इन 8 लोकल रेलगाड़ियों में से दो महिलाओं के लिए होगी। रेल मंत्री ने बताया कि इस कदम से सुरक्षित दूरी अपनाने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुविधा होगी ।

मध्य रेलवे फिलहाल रोजाना 423 रेलगाड़ियां चला रहा है 8 और नई रेलगाड़ियां चलने से इनकी संख्या 431 हो जाएगी।

रेलवे ने सभी यात्रियों को रेलगाड़ी पर चढ़ने उतरने और यात्रा के दौरान सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है।