पौड़ी से गुडगांव जा रही कार गहरी खाई में गिरी/ होमगार्ड के जवान सहित पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

ऋषिकेश दिनांक 31 जनवरी 2021_
पौड़ी से गुडगांव जा रही एक कार अनियंत्रित होकर देवप्रयाग के पास खाई में गिर गई। घटना में एक होमगार्ड सहित पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शवों को खाई से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर पौड़ी से एक कार गुड़गांव के लिए चली थी। इस दौरान देवप्रयाग के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची कार में सवार एक होमगार्ड सहित पांच लोग दम तोड़ चुके थे।

पुलिस ने किसी तरह खाई में उतर कर शवों को बाहर निकालना शुरू किया है। देवप्रयाग थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में मृतकों की पहचान अजीत पुत्र करतार सिंह निवासी झज्जर हरियाणा होमगार्ड धीरज सिंह रावत पुत्र राम विलायत रावत संजीव कुमार भंडारी पुत्र बीएस भंडारी निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश पवन सिंह भंडारी पुत्र जीत सिंह निवासी गुड़गांव योगेंद्र सिंह भंडारी पुत्र गोविंद सिंह निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। बताया शवों को निकालने के पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
