गुमशुदा हुआ 10 वर्षीय नाबालिग बालक पुलिस ने किया सकुशल बरामद/ किया परिवार जनों के सुपुर्द।

ऋषिकेश दिनांक 2 फरवरी 2021_
कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता हसमुद्दीन पुत्र इस्लाम निवासी ब्रह्मवाला,लोहिया नगर, देहरादून ने पुलिस थाने में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि
मेरा 10 वर्षीय नाबालिक पुत्र पिछले 10 दिनों से मेरे साथ काले की ढाल ऋषिकेश मेरे गमले की दुकान पर मेरे साथ रह रहा था। जो दिनांक 28 जनवरी 2021 की शाम 3:00 बजे से गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी जिसकी कोई जानकारी नहीं हो पाई है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गुमशुदा बालक की तलाश प्रारंभ की गई।
जिस पर ऋषिकेश पुलिस ने गुमशुदा बालक के परिवारजनों दोस्तों व ऋषिकेश के दुकान के आसपास लोगों से पूछताछ की गई। तथा काले की ढाल स्थित दुकान से जाने वाले रास्तों, संस्थानों, दुकानों आदि पर लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों में उस बालक की तलाश की गई।

साथ ही ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला तपोवन, रायवाला आदि के सभी होटल ढाबों धर्मशाला आदि पर चेकिंग की गई।
इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से गुमशुदा के विषय में जानकारी प्रसारित कर तलाश करने का प्रयास किया गया।
जिस पर गठित टीम द्वारा उक्त नाबालिक बालक को भरत विहार स्थित काली कमली के बगीचे से सकुशल बरामद कर लिया गया।
जहां उसको माननीय न्यायालय के समक्ष उसके बयान कराकर उसके परिवार जनों के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है।
पूछताछ करने पर गुमशुदा बालक द्वारा बताया गया कि मेरे पिताजी द्वारा मुझे डाटा गया था। जिससे नाराज होकर मैं घर से चला गया था।
गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी पर उसके परिवार जनों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए ऋषिकेश पुलिस की भुरी भुरी प्रशंसा की है।
