News

Aaj ka panchang makar sakranti (आज का पंचांग ) panchang पंचांग दिन गुरुवार Janurary 2021, Haridwar -Uttarakhand,मकर संक्रांति, आज के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है, इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है-

Panchang पंचाग 14 जनवरी दिन गुरुवार,पौष मास, शुक्ल पक्ष ,शरद ऋतु ,सूर्य उत्तरायण शक सम्वत 1942,प्रमादी नाम शुभ सवंत्सर 2077 ,सूर्योदय ०७:१४,सूर्यास्त १७:३८, तिथि प्रतिपदा ०९:०३ पश्चात द्वितिया, नक्षत्र श्रवण २९:०४ ,योग वज्र २२:०४ तक,करण बव ०९:०३ तक पश्चात बालव करण २०:३० तक चंद्रमा मकर राशि ,राहुकाल १३:४४ से १५:०२ तक, अभिजीत नक्षत्र १२:०५ से १२:४७ तक, दिशाशूल दक्षिण

सूर्य का मकर राशि मे प्रवेश 08:04 am

Makar sakranti (मकर सक्रांति) पुण्य काल – सुबह 08.30 मिनट से दिन में 10.15 मिनट तक है।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही एक माह से चल रहे खरमास Kharmas 2021 समाप्त हो जाएंगे और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
लेकिन इस साल गुरु और शुक्र के अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य अब अप्रैल माह से आरंभ होंगे।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन दान का विशेष महत्व है। इस दिन पुण्य काल में स्नान के बाद सूर्य उपासना, जप, अनुष्ठान, दान-दक्षिणा दी जाती है। इस दिन गुड़, काले तिल, खिचड़ी, कंबल और लकड़ी का दान देना चाहिए।पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

आज चोघड़िया अनुसार शुभ कार्यो का समय

शुभ चौघड़िया – शुभ चौघड़िया बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित है और किसी भी कार्य को करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान विवाह, पूजा, यज्ञ और अन्य धार्मिक गतिविधियां की जानी चाहिए।
07:14 am से 08:32am तक
16:20 pm से 17:38pm तक

चर चौघड़िया – शुक्र द्वारा शासित चौघड़िया है जिसे यात्रा के प्रयोजनों के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है।
११:08 am से 12:26pm तक
19:20 pm से 21:02pm तक

लाभ चौघड़िया – लाभ चौघड़िया है जो बुध ग्रह द्वारा शासित है। यह समय शुभ माना जाता है और किसी भी व्यावसायिक या शैक्षिक संबंधित कार्य को शुरू करने के लिए बहुत उपयुक्त है।
12:26 pm से 13:44pm तक

अमृत ​​चौघड़िया – चौघड़िया के इस मुहूर्त पर चंद्रमा ग्रह का शासन होता है। यह दिन का सबसे शुभ समय है। इस अवधि में किया गया कोई भी काम सकारात्मक परिणाम देता है।
13:44pm से 15:02pm तक
17:38pm से 19:20pm तक

गुरु ग्रह की शांति के लिए हल्दी ,सोना ,पीला कपड़ा, पीली वस्तुओ आदि दान करना शुभ माना जाता है ।

गुरु मन्त्र का जाप करना भी लाभ कारी होता है ।(मंत्र ;ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः )

गुरूवार को उपवास करना चाहिए।( पुखराज रत्न धारण करना शुभ होता है )

AAJ KA GRAH GOCHAR 14 जनवरी (ग्रह -गोचर )aaj KA GRAH GOCHAR आज (ग्रह -गोचर )

सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश के समय ग्रह स्थिति

सूर्य – धनु राशि से मकर राशि ,चंद्र – मकर राशि ,मंगल -मेष राशि, बुध मकर राशि,गुरु-मकर राशि , शुक्र – धनु राशि, शनि – मकर राशि,राहु -वृषभ राशि ,केतु -वृश्चिक राशि

भगवान् शिव माँ पार्वती आप सब की रक्षा करें।