News

लेबर कॉलोनी की टूटी-फूटी सड़कों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दिया राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल को ज्ञापन।

ऋषिकेश 14 जनवरी 2021_
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में लेबर कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने घरों के सामने भरे पानी वह टूटी फूटी सड़को के बनाने को लेकर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

इसका संज्ञान लेते हुए कृष्ण कुमार सिंघल ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त करा कि जल्द ही स्थानीय जगह का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करेंगे व इस विषय का उचित निस्तारण करेंगे ज्ञापन देने वालों में जयप्रकाश, कृष्णा, जितेंद्र, हरिचरन लाल ,मोहन लाल, गौरव , सरिता आदि उपस्तिथ रहे।