aaj ka rashifal(आज का राशिफल)रविवार,25अक्टूबर2020,दशहरामिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वालों के लिए
मिथुन राशि
आपकी प्रभावशाली वाणी और उत्तम व्यक्तित्व का सकारात्मक प्रभाव दूसरे लोगों पर पड़ेगा। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।लक्ष्य केन्द्रित रहे। नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा। किसी से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने उचित कार्य की वजह से सम्मान भी प्राप्त होगा।घर मे वातावरण सुखमय बनाकर रखे ।स्वास्थ मे कफ प्रवृत्ति के लोग सावधानी बरतें।आज आप अपने मस्तक पर
(केसर या हल्दी का तिलक लगाएं लाभकारी होगा।)
सिंह राशि
आज घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल रहेगी । व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आप अपने अंदर उत्साह और ताजगी महसूस करेंगे।परिवार के वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ टेंशन रह सकती हैं । अस्पताल के भी चक्कर लग सकते हैं। खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें । वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है .मशीनरी व उपकरण से संबंधित व्यवसाय में किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा ।किसी भी प्रकार का रिस्क लेने की प्रवृत्ति से दूर रहें चोट लगने की संभावना है। आज वाहन का इस्तेमाल सावधानी से करें।
(सूर्य को अर्घं दे लाभ मिलेगा।)

तुला राशि
धर्म कर्म और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आस्था रहेगी।कार्य करने से पूर्व विचार कर ले।
भूमि संबंधी कार्यो में अधिक लाभ नही मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय मे बदलाव का उचित समय है । काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी ।किसी प्रकार की इन्फेक्शन होने की स्थिति बन रही है इसलिए अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
(शिव पूजन शुभ होगा।)
मकर राशि
रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती है ।किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने के योग बन रहे हैं । दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें ।धन के साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी।आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर हो जाएगी ।सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तबादले संबंधी कोई मन मुताबिक शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंग। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर व सिर दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।


