aaj ka rashifal(आज का राशिफल)रविवार25 अक्टूबर2020,विजय दशमी, वृषभ, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए
वृष राशि
प्रिय मित्र से भेंट होगी।परिवार के साथ घूमने फिरने और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। कुछ नई योजनाओं पर गंभीरतापूर्ण विचार विमर्श होगा। नकारात्मक सोच आपको दुखी कर सकती हैं।आय के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।अपने बजट का अवश्य ध्यान रखें।
व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय को स्थगित ही रखें ।अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें युवा वर्ग को रोजगार संबंधी उचित अवसर प्राप्त होंगे।जीवन साथी के साथ किसी भी बात को लेकर तकरार उत्पन्न ना हो ।अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
(आज आप देवी पूजन करें लाभकारी होगा।)
कन्या राशि
आप किसी भी मुश्किल काम को सोच समझकर व शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में समर्थ रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान रहेगा।
किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद विवाद उत्पन्न हो सकताहै।आपकी मान हानि होने की आशंका है ।दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें ।
व्यवसायिक कार्यो में बहुत अधिक सजग रहने की आवश्यकता है ।लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।जीवन साथी के साथ संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। कोई पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती हैं।
स्वास्थ्य मे लापरवाही ना बरतें। अपनी दिनचर्या संयमित रखें।
(कन्या पूजन करें लाभकारी होगा)
धनु राशि
रुके हुए धन की वापसी संभव है। । इसलिए आर्थिक गतिविधियों पर अपना ध्यान विशेष रुप से केंद्रित रखें। किसी सम्मान समारोह में जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है।मन में निराशाजनक भाव आएंगे।किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं ।
व्यवसाय में इस समय नए अवसर प्राप्त होंगे । मेहनत के भी अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। निवेश जैसी गतिविधियों में पैसा लगाने का उचित समय है। महिलाओं को काम में अधिक कठिनाइयां महसूस होगी
घरेलू जीवन में परेशानियां आएंगी जिनकी वजह से तनाव रहेगा । मानसिक तनाव की वजह से परेशान होगें।
(शिव पूजा से लाभ होगा)
कुम्भ राशि
घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ मेलजोल कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त व्यस्त हो सकता है ।संतान को समय दे।नौकरी पेशा व्यक्तियों का ऑफिस में उचित तालमेल बना रहेगा।कार्य मे विलंब होगा।
जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी छोटी सी बात को लेकर खटास उत्पन्न हो सकती हैं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
(आप गरीबों को भोजन कराएं लाभकारी होगा)



