Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

aaj ka rashifal आज का राशिफल रविवार 25 अक्टूबर 2020, विजयदशमी मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए

मेष राशि
विवरण – आज ग्रहस्थिति आपके पक्ष मे है। मानसिक शांति रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे ।किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात से लाभ होगा।
किसी मित्र अथवा पड़ोसी से वाद विवाद जैसी स्थिति बन रही है। आवश्यक लाएं व्यर्थ के कार्यों में भी खर्चा अधिक रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में पार्टनरशिप संबंधित चल रहे विवादों का समाधान हो जाएगा।नया एग्रीमेंट भी हो सकता है।
पति पत्नी के बीच सामंजस्य मधुर बना रहेगा लेकिन बच्चे की किसी समस्या को लेकर तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।
(आज आप गाय को गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा।)

कर्क राशि
योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे ।आपको अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है । इसलिए समय का भरपूर लाभ ले।
पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं ।लेकिन समय रहते सब ठीक भी हो जाएगा इसलिए अधिक चिंता ना करें। इनकम के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। आज व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मंद रहेंगी परंतु आप अपनी क्षमता के बल पर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सक्षम रहेंगे ।नौकरीपेशा लोगों के अपने सीनियर अफसरों से संबंध मजबूत होंगे।परिवार के साथ शॉपिंग करना और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। गले और छाती में कफ खांसी की वजह से इन्फेक्शन महसूस हो सकता है लापरवाही ना बरतें।और उचित इलाज लें

(आज आप पितृ ध्यान और उनका पूजन करें लाभ होगा)


वृश्चिक राशि

पढ़ाई या कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। संतान को शिक्षा संबंधी सफलता मिलेगी।अनजान व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें।
व्यवसाय- व्यापार में जो विस्तार संबंधी योजनाएं काफी समय से रुकी हुई थी आज उन्हें पूरा करने का उचित समय आ गया है ।कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना है । किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पति पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए सचेत रहें।जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार जैसी परेशानी रहेगी । ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन के सेवन से परहेज करें।

( आज आप अपने इष्टदेव को पान चढ़ाएं लाभकारी होगा)

मीन राशि

आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष मे नजर आएगी।किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है ।कोर्ट कचहरी संबंधी कोई फैसला भी आपके हक में हो सकता है।
वित्त – ध्यान रखें कि आपकी कोई भी योजना सार्वजनिक ना करें। युवा वर्ग फालतू कामों में अपना टाइम व्यर्थ ना करें।
आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी पूर्वक करें। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है। उच्चाधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं।
करियर में बदलाव लाने के लिए अभी उचित समय नहीं है।
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिये दिन ठीक है।परिवार सदस्य के स्वास्थ्य आज आपको परेशान कर सकता है।

(भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा)

 

संपर्क करे

मं मनोज गिरी

(ज्योतिष वाचस्पति)

9105886840

(हरिद्वार)