अंबेडकरवादी महिला संगठन ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

ऋषिकेश 6 दिसंबर 2020
अंबेडकरवादी महिला संगठन के नेतृत्व में रविदास भवन, अंबेडकर नगर ऋषिकेश में “बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर” जी के पुण्यतिथि “परिनिर्वाण दिवस” पर मुख्यअतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अंबा दत्त आर्य जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सह संयोजक युवा मोर्चा प्रकांत कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करी।

वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में बाबा साहब की कीर्ति एवं समस्त समाज के लिए बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की मुख्य वक्ता प्रकांत कुमार ने कहा कि…बाबा साहब एक सीमित समाज के ही आराध्य एवं पूजनीय नहीं है अपितु समस्त समाज के आदर्श हैं! जिन्होंने वंचितों पिछड़ों एवं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उस लड़ाई में इस विशेष वर्ग को एक स्थान समाज में दिलाने का काम करा।
कार्यक्रम संयोजक:-दुर्गेश कुमार सहित, निशा देवी,रेखा ,नितिन , कमला ,सुनीता ,गंगा शरण ,उमेश ,विमला आदि उपस्थित रहे।
