योगिता भट्ट को यूजीसी द्वारा आयोजित संस्कृत विषय की नेट परीक्षा में क्वालीफाई करने पर किया गया सम्मानित सम्मानित

ऋषिकेश 5 दिसंबर 2020
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला द्वारा ग्रामसभा श्यामपुर निवासी कु० योगिता भट्ट को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
जयेन्द्र रमोला ने बताया कि कु० योगिता भट्ट पीजी गोल्ड मैडिलिस्ट भी है और योगिता द्वारा यूजीसी द्वारा आयोजित संस्कृत विषय की नेट परीक्षा में क्वालिफ़ाई कर ग्रामसभा श्यामपुर सहित पूरे ऋषिकेश का नाम रोशन किया है, जहॉं एक ओर आज के दौर में युवक युवतियाँ संस्कृत विषय से भाग रहे हैं वहीं योगिता द्वारा हमारी संस्कृति की संदेश वाहक भाषा संस्कृत को अपना कर नये जमाने के युवाओं को सफलता का संदेश दिया है ।हमें ऐसे होनहार युवाओं का उत्साहवर्धन करना चाहिये ।

योगिता भट्ट ने बताया कि मेरे माता पिता का इसमें बड़ा योगदान है मेरे पिता पं० भगवती बापू जी कथा वाचक हैं और उनके ही गुणों और ज्ञान को मैं आत्मसात् कर आगे बढ़ी हूँ ।
कार्यक्रम में श्यामपुर ग्रामसभा प्रधान विजयपाल जेठुडी, श्यामपुर व्यापार सभा के अध्यक्ष जयपाल चौहान,पंचायत सदस्य सोनू बालियान व पंचायत सदस्य देवेन्द्र रयाल मौजूद थे ।
