अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान 48 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 29 नवम्बर 2020
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान 48 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
*जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चैकी क्षेत्र में टीम गठित की गई। जिसमें
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा *कल सायंकालीन गश्त के दौरान पुरानी चुंगी ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर चेक किया तो को उसके पास सफेद कट्टे में 48 पव्वे देसी शराब जाफरान बरामद हुई
*नाम पता अभियुक्त*
पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र राम गोपाल निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश है बरामदगी विवरण
1- 48 पव्वे देसी शराब जाफरान
अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
