News

जम्मू कश्मीर पुंछ में पाकिस्तानी फायरिंग में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद विधानसभा अध्यक्ष ने किया गहरा शोक व्यक्त

ऋषिकेश 27 नवंबर 2020
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर के उल्‍लंघन के दौरान ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है!


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर हमें गर्व है। अग्रवाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।