News

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला

ऋषिकेश 27 नवंबर 2020
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां उन्होंन बेलगाम बढ़ती महंगाई को रोकने में भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार के असफल रहने पर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर केंद्र व प्रदेश सरकार का संयुक्त पुतला दहन किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाटव ने कहा की बेलगाम महंगाई बढ़ने से आमजन परेशान है ! सरसों का तेल रिफाइंड महंगाई के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं! खाने पीने का कोई भी सामान आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है! जिससे उसे भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है! पहले ही डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे थे ऊपर से खाने-पीने के सामान में बेहदआशा महंगाई बढ़ने से आमजन का जीना दुश्वार हो गया है! एक तो कोरोना महामारी में वैसे ही कारोबार बिल्कुल बंद है ऊपर से महंगाई जिसे रोकने में केंद्र व प्रदेश सरकार असफल साबित हो रही हैं आज हमने महंगाई के विरोध में पुतला दहन किया है महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा !

प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में पूर्व पार्षद जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, विनय दुबे, रमेश राम, प्रवीण जाटव, पिंटू राजभर, कुन कुन साहनी, शक्ल साहनी, मंगल सिंह, बनवारीलाल, अक्लु साहनी, दिनेश साहनी, नदीम, आकाश आदि उपस्थित थे!