News

इस वर्ष का बसंत उत्सव कोविड-19 को मध्य नजर रखते हुए जन कल्याण स्वास्थ्य शिविर के लिए समर्पित

ऋषिकेश दिनॉंक 8 फरवरी 2021_
आज श्री भरत मन्दिर में बंसतोत्सव 2021 की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बसंतोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन पर विचार विमर्श हुआ ।


बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ हर्षवर्धन शर्मा ने कहा इस बार कोरोना महामारी को देखते हुऐ बसंतोत्सव समिति ने निर्णय लिया था कि स्वास्थ्य शिविर के साथ साथ रक्तदान शिविर और दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण किये जायेंगे , जिसके लिये आज अंतिम बैठक आहूत की गयी व कार्यक्रमों के लिये विचार विमर्श किया गया ।


समिति के उपाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने बताया कि 12-13-14 फ़रवरी को आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर जिसका पंजीकरण १० फ़रवरी से प्रारम्भ होगा 13-14 फ़रवरी को दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किये जायेंगे और 14 फ़रवरी को ही समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर लगाया जायेगा, 15 फ़रवरी को सुबह १० बजे से ३ बजे तक रक्तदान शिविर व सांय को भजन संध्या होगी और 16 फ़रवरी को भगवान हृषिकेश नारायण श्री भरत भगवान की डोली शोभायात्रा का आयोजन नगर क्षेत्र होगा ।
बैठक में मंहन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य , जयेन्द्र रमोला,विनय उनियाल, गोविंद सिंह रावत, डा० डी के श्रीवास्तव, डा० डी पी बलोदी, डा०सीमा सक्सेना, चेतन शर्मा,पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, पार्षद शकुन्तला शर्मा, सुनील प्रभाकर, रवि शास्त्री, विमला रावत, धीरेन्द्र जोशी, नितिन गुप्ता, चन्द्रशेखर शर्मा, श्रीकांता शर्मा, रंजन अंथवाल आदि मौजूद थे ।