News

*कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के ऊपर ऊर्जा निगम के एसडीओ द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किया विद्युत उपखंड कार्यालय श्यामपुर का घेराव।*

ऋषिकेश दिनांक 20 जुलाई 2021_
विद्युत पोलों पर रंगाई कर प्रचार प्रसार करने पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के खिलाफ ऊर्जा निगम के एसडीओ द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज करा मुकदमा कायम करवाने की कार्रवाई को एक पक्षीय बताते हुए कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत के नेतृत्व में विद्युत उपखंड कार्यालय नेपाली फार्म श्यामपुर में प्रदर्शन कर घेराव किया।


इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत पोलों के संदर्भ में ऊर्जा निगम की कार्रवाई के पीछे क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की राजनीतिक द्वेष भावना है।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में विद्युत पोलों पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के अवैध होल्डिंग टंगे है। एवं विद्युत पोलों से केवल चैनल वालों की तारे भी संचालित हो रही हैं। जिनसे ऊर्जा निगम के एसडीओ अवैध वसूली करते हैं। रावत ने कहा कि जिन धाराओं में जयेंद्र रमोला के ऊपर मुकदमा कायम किया गया है। उन्हीं धाराओं में ऊर्जा निगम के एसडीओ को क्षेत्रीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ भी तहरीर देनी चाहिए।
इस दौरान एसडीओ की गैरमौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा एवं विभाग की एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में काले झंडे लहराए।


रावत ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत पोलों पर अपना प्रचार प्रसार करने वाले क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ ऊर्जा निगम मुकदमा नहीं कायम कराते तो विद्युत उपखंड कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल, मंडी समिति के पूर्व सभापति जय सिंह रावत, मनोज गुसाईं, पूर्व प्रधान सतीश रावत, सोहन सिंह रौतेला, देवी प्रसाद व्यास, डॉक्टर कृपाल सिंह रावत सरोज, प्रेम लाल शर्मा, पूर्व प्रधान सविता शर्मा, एडवोकेट राणा सुरेंद्र सिंह, अलका छेत्री, दीपा चमोली, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप बस्नेत, राजेंद्र गैरोला, विजय पाल सिंह पवार, दीपक नेगी, रवि राणा आदि शामिल थे