हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित रॉक हार्ड जिम में युवक-युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

हरिद्वार (संजय राजपूत)। नगर के ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित एक जिम में युवक-युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया जो हजारों मोबाइल फोन से गुजरते हुए पुलिस तक भी पहुंच गया। जिम ज्वालापुर रेल पुलिस चौकी के नजदीक का बताया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। विगत दिवस एक अश्लील वीडियो अचानक इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिम में बनाए गए वीडियो में एक युवक-युवती नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिम का नाम भी साफ दिख रहा है। जिम में युवक-युवती जितने बेफिक्र होकर अश्लील हरकत कर रहे हैं, उससे यह माना जा रहा है कि युवक खुद जिम संचालक है। जबकि युवती जिम में वर्क आउट करने आती है। वीडियो दिन के समय का बताया जा रहा है। चूंकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही का शोर भी सुनाई पड़ रहा है। वीडियो युवक ने अपने मोबाइल से बनाया है और उसका कुछ हिस्सा काटा गया है। जिस कारण युवक-युवती के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन वीडियो वायरल क्यों किया गया, इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। एक चर्चा यह भी है कि जिम संचालक का दोस्त इस वीडियो में है जिसने जन्मदिन मनाने के लिए जिन की चाबी संचालक से ली और खुद की ही वीडियो बना कर रख ली। दोबारा जरूरत पड़ने पर जब जिम मालिक ने उसे चाबी नही दी तो उसने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब चार मिनट के इस वीडियो के दौरान युवती अपने मोबाइल पर बात करती भी सुनी जा रही है। वीडियो में जिम का नाम साफ दिखाई देने पर गुरुवार को लोग रेल पुलिस चौकी के आसपास चक्कर लगाते नजर आए। जिम बंद होने की बात भी सामने आ रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिम संचालक से इस बारे में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
