News

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों का शासन, प्रशासन कर रहा है अपमान – जयपाल जाटव

ऋषिकेश 7 जनवरी 2021-
उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच की एक बैठक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव की अध्यक्षता में हरिद्वार रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जयपाल जाटव ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा के बदले में चबूतरे का नव निर्माण कर नई प्रतिमा लगाने व अन्य कार्य करने के लिए 4 माह पूर्व नगर निगम में शहर के वरिष्ठ अधिकारियों जैसे नगर आयुक्त ऋषिकेश, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, कोतवाली पुलिस ऋषिकेश , महापौर नगर निगम ऋषिकेश, दलित समाज के जिम्मेदार लोग, एवं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के सामने बैठक कर बैठक में यह तय किया गया था कि बाबा साहब की खंडित प्रतिमा के बदले संगमरमर की प्रतिमा तथा 4 फीट ऊंचा चबूतरे के ऊपर रेलिंग एवं बाबा साहेब की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाई जाएगी। साथ ही बाबा साहेब की प्रतिमा को फूल माला पहनाने के लिए जीना बनाया जाएगा एवं पांच सदस्य कमेटी बनाई गई । जो कार्य की देखभाल करेगी । मगर पिछले 15 दिन से प्रतिमा लगाने का कार्य चल रहा है । जिसमें प्रतिमा तो लगा दी गई लेकिन वह अभी तक ढकी हुई है । ना ही चबूतरा ऊंचा किया गया और ना ही छतरी लगाई गई । फूल माला पहनाने के लिए भी सीढ़ी नहीं बनाई गई । नगर निगम शासन-प्रशासन अपनी मर्जी से काम कर रहा है । बैठक को संबोधित करते हुए जाटव ने कहा कि 4 माह पूर्व नगर निगम में जो तय हुआ था ऐसा कुछ भी भीमराव अंबेडकर चौक पर देखने में नहीं आ रहा ।

शासन-प्रशासन जानबूझकर बाबा साहेब बाबा साहेब के अनुयाई की अनदेखी कर अपमान कर रहा है और जो 5 सदस्य कमेटी बनाई गई थी क्या कारण है कि उस पांच सदस्य कमेटी को एक बार भी कार्यस्थल पर नहीं बुलाया गया। जिसे देखकर लगता है कि नगर निगम शासन प्रशासन अपनी मर्जी थोप रहा है । जाटव ने कहा कि 4 माह पूर्व जो नगर निगम की मीटिंग में तय हुआ था अगर वैसा कार्य नहीं हुआ तो हमारे द्वारा नगर निगम शासन प्रशासन का पुरजोर विरोध किया जाएगा । और दलित समाज सड़कों पर उतर कर नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध जन आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी । बैठक का संचालन सुनील गोस्वामी ने किया बैठक में कुनकुन साहनी, जतिन जाटव, पंकज जाटव, राजकुमार जाटव, हंसराज जाटव, रमेश राम, अशोक विश्वकर्मा, सुलेख चंद, बनवारीलाल, सरल साहनी, मंगल सिंह, टेकन महतो, सज्जन राम, हरीश चंद साहनी, शंकर साहनी, आशीष सैनी, पिंटू राजभर, मुन्ना राजभर आदि उपस्थित थे।