अपर मेलाधिकारी ने दिये धर्मनगरी को हरा भरा रखने के टिप्स
स्वच्छ हरिद्वार का संकल्प जनमानस की दिनचर्या में शामिल हो: मिश्रा
हरिद्वार।
ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को रेडक्रास स्वयं सेवको ने पौधा भेंट कर पखवाड$े तक चलने वाले विशेष अभियान का शुभारंभ कर किया। इस अभियान के तहत रेडक्रास स्वयं सेवक जन समाज को जागरूक करेंगे। हर व्यक्ति को कम से कम दस पौधे रोपित करने हैं और उनका वृक्ष बनने तक देखभाल भी स्वयं करनी है। पौधों को रोपित करने में यह विशेष ध्यान रखा जाएगा कि जहां पौधे लगाये जायेगें वहां पर भविष्य में उनको उखाडा अथवा काटा न जाये। इसी अभियान के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में रेडक्रास स्वयंसेवकों को संकल्प दिलाया। कहा कि ग्रीन हरिद्वार स्वच्छ हरिद्वार बनाने के लिये प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना होगा, कि जो पौधा उसके द्वारा रोपित किया जाता है उसका रखरखाव वह अपने बच्चे के पालन पोषण के समान करें तो वह दिन दूर नहीं जब सम्पूर्ण हरिद्वार हरा भरा दिखेगा। कहा कि स्वच्छ हरिद्वार बनाने के लिए हमें अपने घर के आसपास एवं कार्य स्थल की तो साफ सफाई रखनी ही है साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि जो कूड$ा करकट हम अपने आस— पास से साफ कर रहें हैं उसका निस्तारण निर्धारित उचित स्थान पर ही करें। तभी ग्रीन हरिद्वार स्वच्छ हरिद्वार का सपना सही मायने में साकार हो सकेगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी ने जनमानस को महसूस करा दिया है कि वातावरण में आक्सीजन कितनी महत्वपूर्ण है और आक्सीजन के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रकृति तथा पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक नागरिक को पौधे अवश्य रोपित करने चाहिए एवं पौधारोपण के बाद उसके वृक्ष बनने तक पौधे की सिंचाई एवं सुरक्षा वृक्षारोपण कर्ता को स्वयं करनी होगी तभी वृक्षारोपण सही मायने में सफल होगा। रेडक्रास सचिव डा. नरेश चौधरी ने कहा कि मानव एवं प्रति एक दूसरे के पूरक है और हम परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से प्रकृति पर आश्रित हैं प्रकृति के बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं है। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। धरती को हरा भरा रखने एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रकृति जनसमाज को जागरूक होकर वातावरण को शुद्ध करने के लिये अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। डा. नरेश चौधरी ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर जनसमाज स्वत: ही जागरूक है कि कोविड-19 जैसी वैश्विक बीमारियों से बचाव के लिये पर्यावरण में वृक्षों का कितना महत्व है। मानव जीवन को सतत स्वस्थ्य और सुखी बनाने के लिये प्रकृति एवं पर्यावरण के लिये अधिक से अधिक औषधीय, छायादार, फलदार वृक्ष लगाने चाहिए। आज के परिपेक्ष्य में पीपल, नीम, जामुन, बरगद आदि वृक्ष लगाने से जीवन देने के लिये अनमोल आक्सीजन मिलती है, आक्सीजन के बिना प्राणियों का जीवन सम्भव नहीं है। डा. चौधरी ने अवगत कराया कि हरेला लोकपर्व के उपलक्ष्य में ग्रीन हरिद्वार स्वच्छ हरिद्वार पखवाडा मनाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत सभी नागरिकों को जागरूक करते हुए हरिद्वार को स्वच्छ एवं हरा भरा करने के लिये विशेष रूप से प्रेरित किया जायेगा। कार्यक्रम में डा. नलिन्द, डा. अमन, डा. अवधेश, डा. भावना, डा. अंजलि, डा. वैशाली, डा. मनीष, डा. स्वपनिल, डा. उर्मिला पाण्डेय, विकास देशवाल, कमल गुजराल, पूनम, शैलजा, पूनम, पृथा बसु, आराधना सिंह, अभिषेक गुप्ता, निलाजंना सिंह, अनिरूद्ध नामदेव, तरूण चन्द्रा वैशाली, मेघा कोरी, प्रतीक्षा रावत, श्वेता, दीपक मंडल, दिपांशा, सतेन्द्र सिंह नेगी, संतोष कुमार, विजयपाल, अंकित कुमार, राहुल पाण्डेय आदि ने सक्रिय सहभागिता की।
