News

*महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष (महंत विनय सारस्वत) एवं कार्यकारी अध्यक्ष (सुधीर राय) का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत, शुभकामनाएं देने के साथ बांटी मिठाई।*

ऋषिकेश दिनांक 15 जुलाई 2021_
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नव मनोनीत अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।


गुरुवार को रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई एवं अन्य अनुषांगिक संगठनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत एवं सुधीर राय का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने की।
इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा की उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए ऋषिकेश कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया है नवनिर्वाचित अध्यक्ष की आगामी विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश के उम्मीदवार को विधानसभा पहुंचाने की जिम्मेदारी है।


प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि युवा अध्यक्ष के कंधों में जिम्मेदारी डाल कर युवा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया है।
प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि इतनी भारी संख्या में उमड़ी भीड़ यह दिखाती है की 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ है और ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी विधानसभा पहुंचेगा। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। और यह जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी की इमानदार कार्यकर्ताओं को उन का प्रतिफल मिल सके मेरी पहली प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर ऋषिकेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रत्याशी विधानसभा तक पहुंचाना होगा। स्वागत समारोह के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का वितरण किया गया।


इस अवसर पर गौरव चौधरी, मदन मोहन शर्मा, विजय पाल सिंह रावत, विमला रावत, मिन्हाल हाशिम, प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), मोहित नेगी, राफ्टिंग गाइड यूनियन के अध्यक्ष ओपी शर्मा, रोशनी देवी, कमलेश शर्मा, निर्मला,पार्षद मनीष शर्मा, भगवान सिंह पवार, राधा रमोला, शकुंतला शर्मा, राकेश मियां, देवेंद्र प्रजापति, लल्लन राजभर, सेवा दल के अध्यक्ष रामकुमार भदोरिया, शैलेंद्र बिष्ट, महेश सूद, मनोज पवार, विभास कोटनाला, जितेंद्र पाल, राहुल पांडे, यतेंद्र बिजलवान, नवीन रमोला, बलवीर सिंह रौतेला, मदन कोठारी, राहुल सेमवाल, भारत शर्मा, बर्फ सिंह पोखरियाल, देवेंद्र सिंह रावत, सुभाष ज़ख्मोला सुभाष चंद्रा, दीपक जाटव, शिव प्रसाद भट्ट, मानवेंद्र भंडारी, राधेलाल, विनोद भट्ट, नवीन भट्ट, योगेश उनियाल आदि मौजूद थे।