छात्रों के हितों में जल्दी ही लिए जाएंगे बड़े निर्णय _ पी पी ध्यानी

ऋषिकेश दिनांक 11 जनवरी 2021 _
पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर के नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत ने महाविद्यालय की पांच सदस्यीय टीम के साथ श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल परिसर जाकर कुलपति प्रोफेसर पीपी ध्यानी से शिष्टाचार मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान प्राचार्य ने महाविद्यालय की समस्याओं ,विशेष तौर पर छात्र-छात्राओं के परीक्षा से संबंधित विषय से कुलपति को अवगत कराया। कुलपति प्रो ध्यानी ने ऋषिकेश परिसर के आधारभूत ढांचे के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से टीम को अवगत कराया।

कुलपति ने बताया कि वह ऋषिकेश परिसर में गुणवत्तापरक शिक्षा के विकास हेतु संकल्पबद्ध हैं और छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों के हित में बहुत शीघ्र ही बड़े निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के दौरान ऋषिकेश परिसर के प्रोफेसर मुक्ति नाथ यादव ,प्रोफेसर राजेश नौटियाल डॉ हेमंत परमार ,डॉ हेमंत परमार ,डॉ विजेंद्र लिंगवाल आदि उपस्थित थे।
