News

*बड़ी सफलता, “थाना मुनिकीरेती” पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को एक लाख सत्तर हजार रुपए की अवैध चरस के साथ गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 25 मई 2021_
मुनी की रेती पुलिस ने 1 लाख 70 हजार की अवैध चरस के साथ दो नशे के सौदागर गिरफ्तार किए हैं। जिनसे 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई है।
ज्ञात हो कि जनपद में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं अवैध शराब/ड्रग्स की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी है।
इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा दिनांक 24.05.2021 को अवैध स्मैक/ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बडी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।


थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा कपटियाल तिराहा ढालवाला से अवैध चरस के साथ दो तस्करों नरेंद्र गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय सतवीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम डूमरखा थाना सदर जिला जिंद हरियाणा एवं फूल सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दतौली थाना गन्नौर जिला सोनीपत को क्रमशः 900 ग्राम व 800 ग्राम ( कुल 1700 ग्राम ) चरस के साथ स्विफ्ट वाहन सख्या UK07AT0713 सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर एनडीपीएस एक्ट मैं मामला पंजीकृत किया गया है।
बताते चलें कि जनपद टिहरी में नशे / ड्रग्स के विरुद्ध अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।
जिसके अन्तर्गत विगत 04 माह में वर्तमान तक NDPS ACT में 24 अभियोगों में कुल 25 अभियुक्त गिरफ्तार कर लगभग 11 किलो 700 ग्राम चरस, 70. 90 ग्राम स्मैक, 46 किलो से अधिक डोडा-पोस्त तथा 70 अभियोग में 74 अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किये गये हैं। जिसमें कुल 2709 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 480 बीयर की बोतल व 93 लीटर कच्ची शराब बरामद की जा चकी है। इसके अतिरिक्त 0.92 हेक्टेयर अफीम की अवैध खेती को भी नष्ट किया जा चुका है। जिसमे कुल 41 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।और आगे भी यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।


पुलिस की टीम में
उ0नि0 आशीष कुमार (प्रभारी) चौकी ढालवाला,थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल
कानि0 196 शशांक तिवारी (चौकी ढालवाला)
कानि0 254 अवध नारायण (चौकी ढालवाला)
कानि0 295 गिरीश नेगी (चौकी ढालवाला) आदि शामिल रहे।