भाजपा नेता रवि जैन ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर की मुख्यमंत्री से शिकायत
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद रवि कुमार जैन ने एम्स को जाने वाले वीरभद्र मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क के विषय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की है।

रवि जैन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की यह सड़क पूर्व में डिग्री कॉलेज तिराहे से बीरपुर खुर्द तक नमामि गंगे परियोजना के तहत खोदी गई थी! जिस पर पिछले 2 वर्षों में लगातार दुर्घटनाएं होती आ रही है !अब जबकि लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश द्वारा इस कार्य को आरंभ कराया गया तो सड़क निर्माण में अत्यंत घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है!
सड़क के डामरीकरण के लिए जिस प्रकार का पत्थर बिछाया जाना चाहिए था वह नहीं बिछाया गया तथा लापरवाही हुई है! और जबकि तारकोल डालकर जो सड़क की प्रथम सतह बिछाई गई है वह 2 दिन में ही जगह-जगह से उखड़ गई है। यह सरासर सरकारी धन का दुरुपयोग है एवं सरकार को बदनाम करने की साजिश है! रवि जैन ने मुख्यमंत्री से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करके संबंधित अधिकारियों एवं दोषी ठेकेदार से इस सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है!

