News

वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में ऋषिकेश पुलिस ने किया दो (2) अभियुक्त वारंटीओं को गिरफ्तार ।

ऋषिकेश दिनांक 11 फरवरी 2021
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में ऋषिकेश पुलिस ने 02(दो) वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे वारण्टों की तामील हेतु सर्च अभियान गतिमान है। जिसमें लम्बित चल रहे वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु
पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में अभियान चलाते हुए थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज वारण्टी अभियुक्त सोमपाल पुत्र रामसिंह निवासी कंकर खाता थाना लक्सर जिला हरिद्वार वाद संख्या 109/17 धारा 379/ 504/ 506/ 427 आईपीसी एवं सितम पाल पुत्र श्री पतराम निवासी कंकर खाता थाना लक्सर हरिद्वार वाद संख्या 109/ 17 धारा 379/ 504/ 506/ 427 आईपीसी को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।