ऋषिकेश के व्यापारियों ने लिया लोकल व्यापार संघ बनाने का निर्णय

ऋषिकेश 27 नवंबर 2020
ऋषिकेश के स्थानीय व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजन हुआ जिसमें सर्व सम्पत्ति से यह निर्णय लिया गया कि ऋषिकेश महानगर का एक व्यापारी महासंघ का गठन कर मौजूद सभी मुख्य संगठनों ने प्रांतीय उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से नाता तोड़कर ऋषिकेश व्यापार महासंघ को समर्थन दिया व साथ ही प्रांतीय उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की सदस्यता को नहीं करेंगे ।
क्लॉथ मर्चेन्ट वेलफ़ेयर एसोसिएशन संगठन के अध्यक्ष राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि लगातार महानगर व्यापार मण्डल के एका को व्यापारी भाईयों की समिति के लगातार प्रयास करने के बाद भी प्रांतीय उघोग व्यापारी प्रतिनिधि मण्डल के स्थानीय नेताओं ने अभीतक सहमति नहीं दी तथा जिलाध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल नेताओं वाली बात कर रहे हैं, जब कि हम जिला या प्रदेश स्तर की बात न करते हुये केवल लोकल स्तर के तीनों मंडलों को एक करने की बात कर रहे हैं। जिसमें वह ईमानदारी न दिखाते हुए घुमा फिराकर एक ही बात कर रहे हैं, अब हमें सोच समझ कर निर्णय लिया है कि महानगर का एक संगठन बना कर व्यापारी हितों के लिये लड़ाई लड़ेंगे ।

प्रदेश उघोग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि अगर व्यापारी हितों के लिये सभी एक होते हैं तो मैं पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ और अगर ज़रूरत पड़ी तो व्यापारियों के साथ मिलकर व्यापारी हितों के लिये हम सब एक हैं ।
बिल्डिंग मैटेरियल के अध्यक्ष सतबीर तोमर ने कहा कि ये कुर्सी पकड़ व्यापारी नेता व्यापारियों की लड़ाई लड़ने की बजाय अधिकारियों के स्वागत और चाटुकारिता करते हैं और जब साधारण व्यापारी पर कोई मुसीबत आती है तो ये ग़ायब हो जाते हैं इसलिये ऐसे व्यापारी और ऐसे व्यापार मण्डल का विरोध करना चाहिये और व्यापारी हितों वाले व्यापारी व व्यापारिक संगठन को आगे लाना चाहिये ।

अध्यक्षता करते हुऐ प्रचून ट्रांसपोर्ट संगठन के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि यहॉं पर अधिकतर व्यापारी व व्यापारी संगठन प्रांतीय उघोग से जुड़े हैं इसलिये हम सभी ऋषिकेश व्यापार महासंघ को समर्थन देते हैं ।
कार्यक्रम का संचालन जयेन्द्र रमोला ने किया ।
बैठक में संदीप गुप्ता,कपिल गुप्ता, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर,कैमिष्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, पैट्रोल डीलर्स एसोशिएशन अध्यक्ष अशोक जैन,महामंत्री नवदीप नागलिया,व्यापार सभी अध्यक्ष मनोज कालडा, महामंत्री पदम शर्मा, क्लॉथ मर्चेंट के महामंत्री प्रदीप गुप्ता,मोटर पार्टस डीलर एसोशिएशन अध्यक्ष चन्द्रशेखर जैन,ज्वैलर्स एसोशिएशन अध्यक्ष यशपाल पंवार,उपाध्यक्ष हितोन्द्र पंवार,बर्तन एसोशिएशन अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,सरकारी सस्ता गल्ला एसोशिएशन से मदन मोहन शर्मा,होटल एसोशिएशन अध्यक्ष मदन नागपाल,महामंत्री अंशुल अरोड़ा, क्षेत्र रोड व्यापार एसोशिएशन अध्यक्ष राजेश भट्ट,ट्रैवेल्स एसोशिएशन व क्षेत्र रोड एसोशिएशन से पंकज शर्मा,प्रॉपर्टी एसोशिएशन अध्यक्ष अजय गर्ग,मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर व पानी टैंकर सप्लाई एसोशिएशन अध्यक्ष पंकज गुप्ता,बारबर एसोशिएशन से राजपाल ठाकुर,ठोकेगा एसोशिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश पंत, मेन बाज़ार व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक बंसल महामंत्री ललित सक्सेना,जितेंद्र पवार, लक्ष्मण सिंह चौहान, विनोद चौहान, विवेक वर्मा, संजय कुमार,बसंत राम वीके सीमेंट,लोकेश तायल,जितेंद्र वर्थवाल, मनोज कुमार साहल,अखिलेश मित्तल,पार्षद विजय बडोनी, पार्षद अजीत सिंह गोल्डी,शिवप्रसाद भट्ट, राजेश तायल,प्रमोद शर्मा,नागेंद्र सिंह ,राही कपाड़िया ,नारायण कक्कर ,विवेक तिवारी, दीपक जाटव ,राजीव आनंद, कपिल आनंद, जगमोहन अरोड़ा ,सुनील उनियाल ,राजेश्वर , प्रवीण सिंह, प्रदेश उघोग व्यापार मण्डल नगर महामंत्री हर्षित गुप्ता ,सौरभ गर्ग ,सतीश कालरा, हिमांशु गुलाटी ,पंकज गुलाटी ,अतुल शर्मा ,मनोज सेठी, राजीव पाहवा , राम कुमार कश्यप , राजकुमार तलवार, केके लांबा,हरीश दरगन,अशोक नेगी, जितेन्द्र आनन्द, अतुल सरीन,रमनप्रीत सेठी,पंकज अरोड़ा,हरीश गावडी,विक्की सेठी,दीपक कुकरेजा,राजेश साहनी,रमन बेदी, कपिल सचदेवा,अमित बत्रा, चेतन अरोड़ा,जगजीत सिंह , कवंलजीत, विवेक तिवारी, मनस्वी तलवार आदि लोग मौजूद थे ।
