Newsउत्तराखंडकाशीपुरताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनराष्ट्रीयरुड़कीहरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को दिये निर्देश ,अधिक से अधिक लोगों को ऋण वितरित किये जाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त 05 वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ किया और बैंक की नवम् वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन वाहनों का उपयोग आम जनता को वित्तीय साक्षर बनाने एवं एटीएम के माध्यम से लेन-देन कर डिजीटलीकरण को बढ़ावा ।देने में किया जायेगा। विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण लेने की सुविधा आसानी से हो, इसके लिए प्रत्येक जनपद में कैंप लगाये जा रहे हैं।

उन्होंने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन कैंपों में अधिक से अधिक लोगों को ऋण वितरित किये जाएं।