Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूननौकरियांरुड़कीहरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारंभ, शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन

आज देहरादून में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारंभ करते हुए स्वरोजगार से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में स्वरोजगार हेतु विभिन्न उद्यमियों को बैंकों द्वारा जारी ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।

इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास भी साथ रहे।

मुख्यमंत्री ने आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि–कोटि नमन किया