Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीशिक्षा जगतहरिद्वार

यूपीएससी परीक्षा में 23 वीं रैंक लाकर हरिद्वार की बेटी सदफ़ चौधरी ने किया जिले का नाम रोशन

हरिद्वार, संजय राजपूत। हमेशा से एक कहावत प्रसिद्ध रही है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ये बात यहाँ रूड़की के ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाली सदफ चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 23 वीं रैंक लेकर चरितार्थ की है। सदफ चौधरी रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गांव मोहितपुर निवासी इसरार अहमद की बेटी हैं और आरबीआई अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 23 वीं रैंक हासिल करके अपना आईएएस कैडर तय कर लिया है। परीक्षा उत्तीर्ण होते ही फोन पर और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी रिश्तेदार व जानकार बोल रहे हैं कि उन्हें तो पहले से ही लगता था सदफ एक दिन अपने साथ साथ अपने माता पिता का नाम रोशन करेगी। हरिद्वार के साथ साथ जनपद सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी इस खबर को खासी अहमियत मिली और सोशल मीडिया पर सदफ चौधरी को मुबारकबाद के साथ उनका फोटो वायरल हो रहा है।सहारनपुर देहात के विधायक मसूद अख्तर और पूर्व मंत्री शायान मसूद ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सदफ चौधरी को बधाई प्रेषित की है। दरअसल सदफ चौधरी गाड़ा बिरादरी से आती हैं और हरिद्वार में उनके पैतृक निवास होने के साथ साथ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में उनके काफी संख्या में पारिवारिक रिश्तेदार मौजूद हैं इसके अलावा भी निकटवर्ती जनपद से होने के चलते उन्हें खूब सराहा जा रहा है। देवबंद निवासी वरिष्ठ सपा नेता सिकंदर अली गाड़ा ने बताया कि सदफ उनकी मौसी की बेटी है जो बचपन से ही काफी ज़हीन रही हैं पहले से ही वह आरबीआई का कॉम्पटीशन क्लियर करके भारत सरकार की सेवा कर रही थी और अब सदफ चौधरी ने यूपीएससी में 23 वी रैंक हासिल करके गाड़ा बिरादरी सहित सभी का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है।