कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी ने किया कार्यक्रम का आयोजन, तीर्थ नगरी के 35 मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को प्रदान किए बेल्ट एवं प्रमाण पत्र

ऋषिकेश दिनांक 6 मार्च 2021_
व्यापार सभा भवन में कंपलीट हेल्थ एण्ड मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तीर्थ नगरी के 35 खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में (राज्यमंत्री )अरुण कुमार सूद ( अध्यक्ष- राज्य स्तरीय खेल परिसर) द्वारा खिलाड़ियों को समानित किया गया। उन्होंने कराटे प्रशिक्षण के लाभ बताएं। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
इसी का परिणाम है कि खिलाड़ी बहुत आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने संस्था के कार्य की सराहना की। और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया ।

कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों की कठिन परिश्रम के बाद उनको बेल्ट व प्रमाण पत्र वितरित किए जाते हैं। कोच गुप्ता ने बताया कि कुणाल ,श्रेयांश जोशी ,व मानसी जोशी ने ब्लैक बेल्ट’ अविरल थपलियाल, सुजल भारद्वाज, शिवांग गुसाईं ने ब्राउन बेल्ट’ दक्ष तलवार, उज्जवल डबराल, कृष्णा शर्मा, ने पर्पल वाइट बेल्ट’ वर्णन कुरियाल ने पर्पल बेल्ट’ कृतिका, आरवी ने ग्रीन बेल्ट’ ओशो, रचित खुराना, वत्सल रमोला, अक्षत रमोला, अभिषेक रमोला, दिव्यांशु सिंह, ने ऑरेंज बेल्ट’
उत्कर्ष सिंह, आर्यन रावत, आरव भट्ट, केशव सिंह, अतुल्य रतूड़ी, नंदिनी, कृष्णा रमोला, ईशान सिंह, ऋषभ गुप्ता, कालिंदी काला ने ब्लू बेल्ट’ वैष्णवी शर्मा, मुस्कान आनंद, स्वाति कलूड़ा, अविरल, अंशिका रावत, रुद्राक्ष उनियाल, वैष्णवी देशवाल, ने येलो बेल्ट प्राप्त की ।।
मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी चैंपियन सूरज रोड जी प्रदेश अध्यक्ष वॉलीबॉल स्कूल गेम उत्तराखंड ..एसोसिएशन के (अध्यक्ष) ललित मोहन मिश्रा , डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,पूर्व प्रधानाचार्य डीबीएस रावत , पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज कालड़ा, डॉक्टर सुनील थपलियाल, देवेश्वर रतूड़ी, अमित गांधी ,कराटे कोच वरदान वर्मा, मोनिका, चिराग धमीजा, सिद्धार्थ , आकाश उनियाल,चंचल चौधरी। अजीत चौधरी आदि उपस्थित थे।
