नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने किया महिला को 50 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 06 मार्च 2021
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक महिला 50 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका 8पीएम के साथ गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रखा है। अभियान के अंतर्गत कल सायंकालीन गश्त के दौरान सीमा डेंटल रोड वीरभद्र तिराहा आईडीपीएल ऋषिकेश के पास एक महिला (शौकीन उम्र 45 वर्ष पत्नी अनवर) लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश, को रोक कर चेक किया तो को उसके पास अवैध अंग्रेजी शराब 50 पव्वे बरामद हुई।
अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
