उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

सड़क के बीच में खड़े बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों व स्थानीय लोगों में जिम्मेदार विभाग के प्रति आक्रोश

ऋषिकेश 26 अक्टूबर 2020 रेलवे स्टेशन के पास बनी नई सड़क के बीच में खड़े बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर एक बाइक सवार युवक की रविवार देर रात मौत हो गई !पुलिस से मिली सूचना के अनुसार रविवार देर रात 11:30 बजे गली नंबर 12 बनखंडी निवासी प्रदीप 38 वर्ष पुत्र चंद्रभान अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन के सामने बनी नई सड़क से अपने घर जा रहा था कि अचानक सड़क के बीच में लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराया !जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया और उसकी मौत हो गई !
युवक की मौत के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर रेलवे से मुआवजे व न्याय दिलाने की मांग की है जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है