आईडीपीएल क्षेत्र में पिछले 5 दिन से मरा पड़ा है सांड/बदबू से स्थानीय लोगों का बुरा हाल, जिम्मेदार प्रशासन के प्रति गुस्सा
ऋषिकेश 26 अक्टूबर 2020, आईडीपीएल के दूसरे गेट के समीप पिछले 5 दिनों से एक सांड मरा हुआ पड़ा है! जिसमें से भयानक बदबू आ रही है!
आस पास के लोगों का बदबू की वजह से जीना मुहाल हो रखा है! स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत करने के बावजूद भी संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है! जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्से के साथ बीमारी फैलने का डर बना हुआ है !

