Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि, सीएम धामी समेत नेताओं ने किया नमन

Lok Kesari News

देहरादून।25 अप्रैल 2026

“हिमालय पुत्र” के नाम से विख्यात हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर रविवार को राजधानी देहरादून में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कर्मभूमि भले ही इलाहाबाद रही, लेकिन अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड के प्रति उनका स्नेह और समर्पण सदैव अटूट रहा। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए जो दृष्टिकोण अपनाया, वह आज भी प्रासंगिक है।
बताया गया कि बहुगुणा ने पर्वतीय विकास विभाग की स्थापना कर भौगोलिक रूप से विशिष्ट पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा दी। उनके प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की योजनाओं को गति मिली, जिसका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनके आदर्शों को अपनाने और प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।