कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय बूटा सिंह को शोक सभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश दिनांक 4 जनवरी 2021।
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भिन्न-भिन्न सरकारी व संगठन के पदों पर रहे स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह के अस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिदार रोड स्थित कार्यालय पर शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव ने कहां की सरदार बूटा सिंह का जन्म एक गरीब दलित परिवार में हुआ था । संघर्ष के साथ उनका जीवन बीता और जो मुकाम उन्हें चाहिए था संघर्ष के बल पर वह ही हासिल किया । बूटा सिंह देश के उच्च पद केंद्रीय गृह मंत्री तक रहे जो बहुत बड़ी बात थी। वह हमेशा अपने जीवन काल में कहते थे कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बताए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए सफलता अपने आप मिलेगी । जाटव ने कहा कि बूटा सिंह ने अपने जीवन काल में हमेशा समाज के दबे कुचले को ऊपर लाने के लिए कार्य किया साथ ही उन्होंने समाज के हर उस तबके के लिए काम किया जो पीड़ित था ।

हम आज अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे । श्रद्धांजलि सभा की समाप्ति पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में आशीष राय, सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, विनय दुबे, अशोक विश्वकर्मा, अखिलेश राजभर, सरल साहनी, कुनकुन साहनी, रमेश राम, प्रवीण जाटव, नदीम आसन, सुलेख चंद, बनवारीलाल, रामचंद्र साहनी, सरस पासवान, पिंटू राजभर, राजकुमार सिंह, विनोद चौहान आदि उपस्थित थे।
