बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

ऋषिकेश 25 दिसंबर 2020
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस डिस्सााा के साथ बेलगाम बढ़ती महंगाई रोकने में असफल भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार का संयुक्त पुतला दहन किया ।

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयपाल जाटव ने कहा कि कांग्रेस राज्य में अगर गैस सिलेंडर पर ₹ 10 बढ़ते थे तो भाजपाई छाती पीटते थे। आज पिछले 18 दिन में घरेलू रसोई गैस पर ₹100 बढ़ गए कोई बोलने वाला नहीं आमजन का जीना दूभर रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं और तो और घर की हर रसोई में इस्तेमाल होने वाले खाने के तेल के रेट इतनी ज्यादा बढ़ चुके हैं कि तेल इस्तेमाल करने पर भी मातृशक्ति सोचती हैं। देश व प्रदेश में हर तरफ महंगाई का बोलबाला है । आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया है और आगे भी महंगाई के विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी, कुनकुन साहनी, जतिन जाटव, अशोक विश्वकर्मा, अखिलेश राजभर, रमेश राम, बनवारीलाल, प्रवीण जाटव, सुलेख चंद, सरल साहनी, बालचंद राजभर, लक्ष्मण साहनी, विनोद दुबे, राम अशीष, सज्जन राम सैनी, मंगल सिंह, मुन्ना लाल राजभर, प्रदीप सैनी आदि उपस्थित थे ।
