पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने बांटा 96 जरूरतमंदों लोगो को राशन

ऋषिकेश 25 दिसंबर 2020। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला, प्रतीत नगर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी।इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही अटल जी की 96वीं जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 96 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की।
प्रतीत नगर के अंतर्गत स्थित निजी वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुशासन की पहली सीढ़ी है कि प्रत्येक व्यक्ति दूसरे की आलोचना के बजाय अपने कर्तव्य की निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करें।इसी मूल मंत्र पर चलने का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वमान्य, सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं चलाईं। विश्व के कई देशों के आंखें दिखाने के बावजूद परमाणु विस्फोट कर भारत की शक्ति और दृढ़ निश्चय से संसार को अवगत कराने वाले अटलजी कभी किसी के दबाव में नहीं आये और न ही उन्होंने स्वहित के लिए राष्ट्रहित के किसी मुद्दे पर समझौता किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विचारों के धनी अटल जी आज़ादी के पहले अंग्रेजों से लड़ते हुए और आज़ादी के बाद आपातकाल में भी जेल गए, लेकिन विचारों से कभी समझौता नहीं किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक और उपयोगी हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी इस अद्भुत शैली को श्री नरेंद्र मोदी आत्मसात कर आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर बीजेपी के जिला महामंत्री सुधेश कंडवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को भाजपा व केंद्र सरकार ने सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुशासन संबंधी बिंदुओं को शासन नीति में शामिल करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा सुदेश कंडवाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जगमोहन चौहान, हुकुम सिंह जगधारी, दीपक सुंद्रियाल, चंद्रमणि सेमवाल, चिंतामणि नौगाई, नत्थी सिंह, हरपाल, नरेंद्र रावत, सतपाल सैनी, प्रधान अनिल कुमार, विवेक रावत, राजेश जुगलान, बिना बंगवाल, उपप्रधान अंजना चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, लक्ष्मी गुरंग, कुंवर सिंह नेगी, नवीन चमोली, आशीष जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
