News

ऋषिकेश थाने में तैनात कॉन्स्टेबल “गौरव पाठक” ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को खून देकर की इंसानियत की मिसाल कायम

ऋषिकेश दिनांक 24 दिसंबर 2020
आज प्रातः कोतवाली ऋषिकेश में मोहित नामक व्यक्ति द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश “रितेश शाह” से मिलकर एक्सीडेंट में घायल हुए अपने भाई रोहित नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी पिडिली धुआंधार टिहरी गढ़वाल जिसका 24 नवंबर को 7 मोड़ के पास एक्सीडेंट हुआ था, के ऑपरेशन हेतु ओ पॉजिटिव के ना मिलने पर इच्छुक पुलिस कर्मी द्वारा रक्तदान की मांग की गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेंद्र सिंह रावत को इस विषय में सूचित किया गया। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाने /चौकी पर मौजूद इच्छुक ओ पॉजिटिव रक्त दाता रक्तदान करने के विषय में बताया गया।
जिसपर कोतवाली ऋषिकेश में तैनात कांस्टेबल “गौरव पाठक” द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करने हेतु कहा गया। तथा तत्काल राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुंचकर घायल व्यक्ति के ऑपरेशन हेतु ओ पॉजिटिव रक्तदान किया गया।


पूर्व में भी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश “रितेश शाह” के द्वारा उपरोक्त घायल व्यक्ति के ऑपरेशन हेतु दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था की गई थी। घायल व्यक्ति के परिवार ने पुलिस के इस नेक कार्य की की भूरी भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया है