Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीदेहरादूनराष्ट्रीयरुड़कीस्वास्थहरिद्वार

कोविड-19 अपडेट,24 सितंबर 2021

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 84.15 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गई हैं।

सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.89 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

भारत में वर्तमान में 3,00,162 सक्रिय मामले हैं,188 दिनों में सबसे कम सक्रिय मामले है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 31,382 नए मामले सामने आए ।वर्तमान में रिकवरी दर 97.78 प्रतिशत है,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिकहै।
पिछले 24 घंटों के दौरान 32,542 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,28,48,273 मरीज स्वस्थ हुए

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.07 प्रतिशत है; पिछले 91 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.00 प्रतिशत है,पिछले 25 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।

अभी तक कुल 55.99 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।