दिल्ली जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार ने दिया आगामी चुनाव के लिए ऋषिकेश के आप कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

ऋषिकेश दिनांक 7 दिसम्बर 2020,
आम आदमी पार्टी दिल्ली के जंगपुरा विधायक श्री प्रवीण कुमार द्वारा आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं को नेपाली फार्म स्थित पार्टी कार्यालय में सम्बोधित किया।
इस मंथन सभा में प्रवीण कुमार ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीतने का मंत्र दिया। इस अवसर पर जंगपुरा विधायक ने त्रिवेंद्र रावत समेत पिछली सरकारों को उत्तराखंड की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। साथ ही आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनते ही इन शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से उसी प्रकार निजात दिलाया जाएगा जिस प्रकार दिल्ली में निजात दिलाई गई।

इस मौके पर कई नए कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर दिनेश असवाल, नवीन मोहन, संजय सिलस्वाल, मनोज कोटियाल, दिनेश कुलियाल, सुनील सेमवाल, ज्ञान रावत, अशोक मिश्रा, डॉ राजे नेगी, गणेश बिजल्वाण, सुनील कुमार, अनिल राणा, शिवराज पोषवाल, पुनीत गौनियाल, गुरुप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरभजन सिंह, अशोक झा, सुनील वर्मा, उत्तम सिंह पंवार, मयंक भट्ट, धर्म सिंह पंवार, मंजू शर्मा आदि मौजूद थे।
