News

“रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो” कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ऋषिकेश करेगी 21 दिसंबर को विधानसभा का घेराव

ऋषिकेश दिनांक 18 दिसंबर 2020।
व्यापार सभा में युवा कांग्रेस ऋषिकेश की ओर से प्रेस वार्ता की गई विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान के नेतृत्व में ऋषिकेश के युवा 21 दिसंबर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। “रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो” कार्यक्रम के तहत सरकार को जगाने का काम करेगी। अमरजीत धीमान ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है । देश में युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है। प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। विवेक तिवारी ने कहा कि हम विधानसभा का घेराव प्रमुख दो मुद्दों पर कर रहे हैं। जो युवा कोरोना कॉल में बेरोजगार होकर राज्य में वापस आए हैं उन्हें सरकार अपने वादे के अनुसार रोजगार दे तथा किसानों के साथ अन्याय ना करे। और किसान विरोधी बिल वापस ले।

युवा नेता जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि युवा बेरोजगार होने की कारण आत्महत्या कर रहे हैं। जिसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।